CG : उधमपुर-दुर्ग सुपरफास्ट ट्रेन खराब, यात्रियों ने किया हंगामा…
बिलासपुर। उधमपुर से शनिवार सुबह दुर्ग पहुंची शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम)-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन चलने के कुछ ही देर बाद कई कोचों की एसी और लाइट बंद हो गई। इससे कोचों में गर्मी और उमस बढ़ गई। परेशान यात्रियों ने रास्ते में तीन बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। रेलवे कर्मचारियों ने हर बार खराबी दूर करने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों का कहना है कि लंबे समय तक स्थिति नहीं सुधरी। उसलापुर तक सफर करने वाले एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर शेयर किया है।
वीडियो में कोच के अंदर अंधेरा, गर्मी से परेशान यात्री, खड़ी महिलाएं और तकनीकी खराबी ठीक करने में लगे रेलवे कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की परेशानी चर्चा का विषय बन गई है। ट्रेन संख्या 20848 गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12.10 बजे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से रवाना हुई थी। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन चलने के करीब आधे घंटे बाद ही एसी और लाइट बंद हो गई। इसके बाद कोचों में अंधेरा और गर्मी बढ़ने लगी। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई। कई यात्री पूरी रात सो नहीं सके। कुछ लोग अपनी बर्थ छोड़कर कोच के दरवाजे और गेट के पास खड़े रहे ताकि थोड़ी हवा मिल सके।
भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…
इंदौर घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…
रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…
नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…