नारायणपुर, प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्रीमान उत्तरा कुमार कश्यप के आदेशानुसार उपजेल नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कुमारी प्रतीभा मरकाम’ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के द्वारा बंदियों को अपने प्रकरण की सुनवायी की प्रक्रिया की जानकारी ऑनलाइन किस प्रकार किया जाए इस संबंध में जानकारी एवं सलाह दिया गया। 60 वर्ष से अधिक बंदियों का जांच किया गया एवं स्वास्थ्य का भी पूछताछ किया गया निरीक्षण के दौरान बंदियों के बैरक पाकशाला स्नान गृह शौचालय को स्वच्छ एवं सुविधा पूर्वक रखने का आदेश दिया गया । चन्द्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता अपने प्रकरण में नियुक्त करने का सलाह दिया गया, प्रकरण में लंबित दिनांक में अनुपस्थित होने पर न्यायालय द्वारा वॉरेंट जारी किया जाना है वॉरेंट व जमानत वॉरेंट के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया, इस अवसर पर संजय नायक उप अधीक्षक उपजेल नारायणपुर एवं कर्मचारीगण कुमारी गीता बघेल प्रतिमा दोदी, घासीराम नेताम अधिकार मित्र उपस्थित रहें।
बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…
बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,…
दुर्ग । राज्य सरकार के फैसले से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है।…
जगदलपुर. बस्तर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। सुबह से शुरू…
कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल…
ग्वालियर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष…