कलेक्टर ने सभी समितियो में उर्वरक उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
बलौदाबाजार, कलेक्टर दीपक सोनी ने क़ृषि,सहकारिता, विपणन सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने समितियों में मांग अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने किसानों क़ो गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने के लिए समितियों एवं क़ृषि सेवा केंद्रों का सतत निगरानी के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह विकासखंडवाऱ उर्वरक का लक्ष्य, भण्डारण एवं वितरण की रिपोर्ट तैयार करें और इसकी समीक्षा करें।
बैठक में बताया गया कि सहकारी समितियों में यूरिया 23495 मेट्रिक टन, डीएपी 7718 में. टन,एमओपी 2652 मे. टन, एसएसपी 6853 एवं एनपीके 7200मे. टन कुल 47918 मेट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण किया गया है।
भण्डारित उर्वरक में से अब तक 44579 मेट्रिक टन का वितरण किया गया है। वर्तमान में यूरिया की मांग ज्यादा है जिसे मांग अनुसार पूर्ति की जा रही है। डीएपी के विकल्प के रूप में आधा बोरी यूरिया, 3 बोरी एसएसपी एवं 20 किलोग्राम पोटाश का मिश्रण उपयोग करने किसानों क़ो सलाह दी जा रही है।
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…