दुर्ग जिला अस्पताल District Hospital परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस Ambulances में बीती रात आग लग गई। देर रात अचानक गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझी गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी, हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। District Fire Officer जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार देर रात करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल दुर्ग परिसर में खड़ी एक गाड़ी में आग लग गई है। तुरंत एक दमकल और टीम को रवाना किया गया। दमकल की टीम 3.42 बजे वहां पहुंच गई। टीम ने जाकर देखा तो वहां जिला अस्पताल की एक एंबुलेंस (मारुति वैन) में आग लगी हुई थी। chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, वैन में आग इतनी बढ़ गई थी कि वो पूरी गाड़ी में फैल गई थी। गाड़ी आग का गोला बन गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत लोगों को वहां से दूर किया और पानी से आग को बुझाने का काम किया। टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक दमकल गाड़ी पानी की सहायता से आग पर काबू पाया और सुबह 4.30 बजे वहां से चली गई।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…