छत्तीसगढ़

CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को जनसुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) अंतर्गत थाना उरला क्षेत्र के एएचपी कॉलोनी में आज दिनांक 06.06.26 को नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। नवीन पुलिस सहयता केंद्र का उद्घाटन पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया।

उद्घाटन समारोह में पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी उरला जनप्रतिनिधि, मैक मिलन साहू जी , ओम प्रकाश साहू जी , भागीरथी यादव जी तथा वेद साहू जी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने कहा कि उरला थाना क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है तथा यहां औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ आबादी में भी वृद्धि हुई है जिसको देखते हुए, सुशासन तिहार में क्षेत्र वासियो के द्वारा जन प्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग से पुलिस सहायता केंद्र की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए एएचपी कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की सतत उपस्थिति एवं बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस नवीन पुलिस सहयता केंद्र की स्थापना की गई है। इससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी ।

सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके निवास क्षेत्र के समीप ही बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के मध्य बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना वर्तमान पुलिसिंग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नवीन पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा आमजन की शिकायतों के शीघ्र निराकरण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

4 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

8 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

16 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

21 minutes ago
CG : एनीकट में डूबने से युवक की मौत …

CG : एनीकट में डूबने से युवक की मौत …

बिलासपुर। लीलागर नदी के एनीकट में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो…

29 minutes ago
CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम…

40 minutes ago