CG : एकलव्य विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी: विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते है परिणाम

एमसीबी/ जिले में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 01 मार्च 2026 को प्रदेश के 27 जिलों के 150 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था।


भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली के मार्गदर्शन में तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के संचालन में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य के अंतर्गत संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया पूरी की गई।


अब अभ्यर्थी एकलव्य विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/ पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए निर्धारित लिंक में आवश्यक जानकारी दर्ज कर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।


प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के तहत काउंसलिंग की जानकारी भी जल्द ही वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है और योग्य विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

31 minutes ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

31 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

31 minutes ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

46 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

56 minutes ago