जांजगीर-चांपा। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. इकलौते बेटे के मौत के सदमे में उसके माता-पिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सोमवार को घर में पेड़ पर दोनों की एक साथ फंदे पर लटका शव मिला.
मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) घटना से इलाके में शोक व्यापत हो गया. मामला शिवरीनारायण थाना के धरदेई गांव का है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि बेटे की असमय मृत्यु से दंपति गहरे सदमे में थे. शुरुआती जांच में मानसिक आघात के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है.
सोमवार सुबह दोनों की पेड़ के फंदे पर लटकी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सुरक्षित नीचे उतार लिया. पंचानामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल दंपति के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है.
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…