छत्तीसगढ़

CG : एक बाइक पर पांच सवार! रायपुर में फिर सामने आई यातायात पर लापरवाही

रायपुर। राजधानी में आए दिन सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात से जुड़ी समस्याओं के बीच रायपुर यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद आम जनता द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बाइक चालक अपने साथ चार और लोगों को बैठाकर कुशालपुर स्थित वॉलफोर्ड सिटी के सर्विस रोड पर तेज गति से बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो न केवल यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना को दर्शाता है, बल्कि लोगों की लापरवाही और जान की परवाह न करने की मानसिकता को भी उजागर करता है।

तेलीबांधा में एक हिट एंड रन का मामला आया सामने

इसी प्रकार, बीती सुबह रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया, जिसमें एक कार चालक अमित चौहान ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए तीन महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस द्वारा शहरभर में ई-चालान के माध्यम से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई बाइक चालकों को उनके घर नोटिस भेजे जा रहे हैं, फिर भी कई लोग जुर्माने का मजाक बनाते हुए बाइक को नियमों की परवाह किए बिना चला रहे हैं।

हाईवे के ढाबा संचालक सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग करवा रहे

सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, हाईवे पर स्थित कई ढाबा संचालक भी यातायात में बाधा बन रहे हैं। ये ढाबे अपने सामने की सर्विस रोड को पार्किंग स्थल में बदल देते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यातायात विभाग ने सप्ताहांत के दोनों दिन शनिवार और रविवार को रात 8 बजे से लेकर 2 बजे तक ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत कई लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग सड़क पर सावधानी बरतें, हेलमेट पहनें और नियमों का पालन करें ताकि खुद और दूसरों की जान सुरक्षित रह सके। फिर भी, स्थिति यह है कि बहुत से लोग अब भी चेत नहीं रहे हैं और लापरवाही के साथ नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…

29 minutes ago
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

39 minutes ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

43 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

1 hour ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

1 hour ago
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

1 hour ago