दुर्ग रूआबांधा स्थित मोहन वोडीतेलवार ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मानसी वोडी तेलवार एवं अपनी साली रंजना एवं उनके सुपुत्र हर्षल के साथ अपने देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,राकेश पंड्या, सुरेश जैन ,हरमन दुलई, रितेश जैन को सौंपी।
देहदान की घोषणा करते हुए मोहन वोडीतेलवार ने कहा वह चाहते हैं उनके जाने के बाद उनकी व उनके परिवार की आँखों से लोगों को नई रौशनी मिले व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा और आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से हमारी इच्छा पूर्ण हुई। मानसी वोडी तेलवार ने कहा आर्य समाज के समाज सुधार के कार्यक्रम से प्रभावित हो कर उनके परिवार ने देहदान का निर्णय लिया है।सुरेश जैन ने कहा वोडीतेलवार परिवार समाज का प्रतिष्ठित परिवार है अतः वोडीतेलवार परिवार के सदस्यों के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं।
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …
कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…
एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…
12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…
31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…
कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…