cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार एग्रीस्टेक परियोजना के तहत जिले के शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक एप्प-पोर्टल के माध्यम से कराने जिले के सभी 20 धान खरीदी केंद्रों के ग्राम पंचायत भवन में 12 जून से 9 जुलाई 2025 तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। किसानों का निःशुल्क पंजीयन कराने में सहयोग के लिए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कृषि, उद्यान एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो संबंधित धान खरीदी केंद्रों के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर और किसानों को उपस्थित कराकर ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) के मैनेजर से समन्वय कर किसानों का पंजीयन कार्य पूर्ण कराएंगे। एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में कृषि खातेदारों की संख्या 95 हजार 507 है, जिसमे धान विक्रय करने वाले किसान 19 हजार 294 तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत कुल हितग्राही 30 हजार 166 किसानों का पंजीयन (फार्मर रजिस्ट्री) किया जाना है। अब तक जिले के कुल 25 हजार 743 किसानो का पंजीयन किया गया है तथा 69 हजार 764 किसानों का पंजीयन किया जाना शेष है।.
          ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थी सहित अन्य सभी किसानो का शत् प्रतिशत पंजीयन कराने शिविर में उपस्थित रहकर मोबाइल एप्प के माध्यम से किसानों को शिविर में बुलाकर उनका पंजीयन सुनिश्चित करेंगे। पटवारी अपने आई.डी. में कृषक पंजीयन सत्यापन हेतु आने वाले डाटा की जांचकर अनुमोदन करना सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्र के कोटवार के माध्यम से योजना के प्रचार-प्रसार हेतु मुनादी करायेंगे। संबंधित तहसीलदार तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिविर में प्रतिदिन होने वाले किसान पंजीयन की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। शिविर स्थल पर बैठक एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आदेशित किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *