CG : एग्रीस्टेक परियोजना के तहत शत प्रतिशत किसानों के पंजीयन के लिए 12 जून से 9 जुलाई तक किया जा रहा है शिविरों का आयोजन

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार एग्रीस्टेक परियोजना के तहत जिले के शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक एप्प-पोर्टल के माध्यम से कराने जिले के सभी 20 धान खरीदी केंद्रों के ग्राम पंचायत भवन में 12 जून से 9 जुलाई 2025 तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। किसानों का निःशुल्क पंजीयन कराने में सहयोग के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कृषि, उद्यान एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो संबंधित धान खरीदी केंद्रों के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर और किसानों को उपस्थित कराकर ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) के मैनेजर से समन्वय कर किसानों का पंजीयन कार्य पूर्ण कराएंगे। एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में कृषि खातेदारों की संख्या 95 हजार 507 है, जिसमे धान विक्रय करने वाले किसान 19 हजार 294 तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत कुल हितग्राही 30 हजार 166 किसानों का पंजीयन (फार्मर रजिस्ट्री) किया जाना है। अब तक जिले के कुल 25 हजार 743 किसानो का पंजीयन किया गया है तथा 69 हजार 764 किसानों का पंजीयन किया जाना शेष है।.
          ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थी सहित अन्य सभी किसानो का शत् प्रतिशत पंजीयन कराने शिविर में उपस्थित रहकर मोबाइल एप्प के माध्यम से किसानों को शिविर में बुलाकर उनका पंजीयन सुनिश्चित करेंगे। पटवारी अपने आई.डी. में कृषक पंजीयन सत्यापन हेतु आने वाले डाटा की जांचकर अनुमोदन करना सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्र के कोटवार के माध्यम से योजना के प्रचार-प्रसार हेतु मुनादी करायेंगे। संबंधित तहसीलदार तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिविर में प्रतिदिन होने वाले किसान पंजीयन की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। शिविर स्थल पर बैठक एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आदेशित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago