छत्तीसगढ़

CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित डंकिनी सभाकक्ष में एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य एग्रीस्टैक से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा मैदानी स्तर पर आ रही तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं का समाधान करना था।

प्रशिक्षण में एसडीएम लोकांश एल्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचंद चोपड़ा एवं नायाब तहसीलदार सुश्री गरिमा प्रधान द्वारा एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पूर्व में जारी निर्देशानुसार जिले के समस्त पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी, लैम्पस प्रबंधक, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई (वीएलई) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पोर्टल पर डेटा सत्यापन, किसान पंजीयन, बकेट क्लेम की प्रक्रिया, त्रुटियों के निराकरण तथा दावा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों की शंकाओं एवं तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया।

इस प्रशिक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि एग्रीस्टैक से संबंधित लंबित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बकेट क्लेम की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रकरणों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट. रविवार को खरीफ सीजन में धान की रोपाई के लिए निकलीं 18 महिलाएं भीषण…

31 minutes ago
नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

​रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे नारायणपुर जिले के ग्राम मोहन्दी और मसपुर के…

41 minutes ago
CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

2 hours ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

2 hours ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

2 hours ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

3 hours ago