छत्तीसगढ़

CG : एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ

बिलासपुर । एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (18 सितंबर) को NPS वात्सल्य योजना की आधिकारिक शुरुआत की। यह योजना केंद्रीय बजट 2024 में की गई घोषणा के अनुरूप है। वित्त मंत्री ने NPS वात्सल्य में निवेश के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी अनावरण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय बिलासपुर एवं अग्रणी बैंक कार्यालय बिलासपुर द्वारा आत्मानंद शेख गफ्फार इंग्लिश मीडियम स्कूल तारबहार में किया गया। उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बिलासपुर जोन द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आर.बी.ओ. 1 बिलासपुर आनंद प्रियदर्शी, सहायक महाप्रबंधक DVAS जयश्री परवानी, सहायक प्रबंधक नाबार्ड अशोक साहू, एस बी आई एवम अन्य बैंक अधिकारी, प्रिंसिपल उषा चंद्रा, गिरीश महापात्र अन्य शिक्षकगण, सी एफ एल समर्पित से नाजनीन बानो, रमा जावलकर, 150 से अधिक बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में जादूगर नितिन द्वारा जादू दिखाया गया जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। नन्ही निर्त्यांगना कोस्तुवी महापात्र के मनमोहक गणेश वंदना की नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विज्ञान भवन नई दिल्ली से प्रसारित माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं अन्य मंत्रियों का भाषण सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। 118 बच्चों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एफ एल सी एस एम देशकर ने किया मुख्य प्रबंधक दिनेश उरांव ने प्रबंधन व धन्यवाद ज्ञापन किया।

kgnews

Recent Posts

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…

21 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

31 minutes ago
CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…

35 minutes ago
CM साय आज रहेंगे एक्शन मोड में, शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उच्च शिक्षा मंत्री की भी अहम बैठक

CM साय आज रहेंगे एक्शन मोड में, शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उच्च शिक्षा मंत्री की भी अहम बैठक

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

36 minutes ago
राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

45 minutes ago