जगदलपुर बोदरा एनिकट में नहाने गया एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है. नारंगी नदी के बोदरा एनिकट में एसडीआरएफ की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला है. मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय कावडगांव निवासी लखन मौर्य के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक अपने परिजनों के यहां बोदरा गांव आया हुआ था. युवक बुधवार को एनीकट में नहाने की बात कह कर गया था. युवक जब वापस नहीं लौटा तब उसकी खोज खबर परिजनों ने शुरू की. नदी किनारे कपड़े देखकर युवक के डूबने का अंदेशा जताया गया. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को नारंगी नदी से निकाला. फिलहाल पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…