CG : एम्पीरिया सैफायर ग्रीन के बच्चों ने गांव के बच्चों को सिखाई कला…

रायपुर । एम्पीरिया सैफायर ग्रीन सोसाइटी से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां छोटे-छोटे बच्चों ने अपने ग्रीष्मावकाश को खास बना दिया है। सोसाइटी के इन नन्हें प्रतिभाओं ने अमासिवनी गांव के बच्चों के लिए क्रिएटिव आर्ट सीखाने का जिम्मा उठाया है।

पिछले 10 दिनों से ये बच्चे रोजाना 2 घंटे एम्पीरिया कम्युनिटी हॉल में गांव के बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस पहल का मकसद बच्चों के बीच सीखने और सिखाने की भावना को बढ़ावा देना है।
इस सराहनीय कार्य में शामिल बच्चों में अलंकृता, पीहू अग्रवाल, आविका पालीवाल, वाणी बजाज, समाया जिंदल और सिया अग्रवाल प्रमुख हैं। कम उम्र में ही समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का यह उदाहरण सभी के लिए प्रेरणा बन रहा है।

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बच्चों की यह पहल सिर्फ कला सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी सहयोग, संस्कार और करुणा का भी संदेश देती है।स्थानीय निवासियों ने इन बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती हैंएम्पीरिया सैफायर ग्रीन की यह पहल बताती है कि बदलाव की शुरुआत छोटी उम्र से भी हो सकती है, बस जरूरत है सही दिशा और सोच की।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

3 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

3 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

4 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

4 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

4 hours ago