पावर हाउस रेलवे स्टेशन का जल्द कायाकल्प होगा। इसके लिए रेलवे ने ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर लिया है। करीब 26.20 करोड़ रुपए की लागत से पावर हाउस स्टेशन ब्यूटीफिकेशन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पावर हाउस स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह बनाया जाना है। वर्तमान समय में पावर हाउस स्टेशन की हालत खराब है। जीई रोड मेन गेट की ओर चारों ओर अवैध कब्जे हैं। ठेले, खोमचे और गुमटियां संचालित हो रही हैं।यात्रियों का स्टेशन पहुंचना मुश्किल हो गया है। हर तरफ गंदगी फैली रहती है। रेलवे जल्द ही स्टेशन में सौंदर्यीकरण का काम शुरू करेगा। इसे लेकर मंगलवार को भिलाई निगम की टीम स्टेशन पहुंची। मौके पर 20 से ज्यादा जगहों पर ठेले, खोमचे और गुमटी नजर आए। इन सभी को हटाने के लिए कब्जेधारियों को बुधवार तक का समय दिया गया। बुधवार को निगम की टीम कब्जा हटाएगी। इसके साथ ही रेलवे ब्यूटीफिकेशन का काम शुरू कर देगी। अधिकारियों ने बताया कि सब कुछ सही रहा तो अगले डेढ़ से दो साल के बीच काम पूरा जाएगा। स्टेशन के दोनों तरफ गेट बनेगा।जीई रोड की तरफ कब्जा है। करीब 20 गुमटियां हैं, जिसे हटाया जाएगा। स्टेशन का जो वर्तमान गेट है, वही मेन गेट होगा। दीवार से 12 मीटर चौड़ा जीई रोड की ओर और करीब 100 लंबा पावर शंकर भगवान की मंदिर तक रहेगा। गाड़ियां मेन गेट से अंदर जाएंगे और मंदिर व पेट्रोल पंप के बीच एक रास्ता होगा, जिससे बाहर निकलेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *