राजनांदगांव : पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई …

मोहला : पश्चिम मध्य एशिया में युद्ध की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों एवं एलपीजी गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने पेट्रोल पंप संचालकों एवं एलपीजी गैस वितरकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित दरों पर ही पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित की जाए।

            उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न किया जाए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अन्य किसी प्रकार का दुरुपयोग पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी, जमाखोरी या किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी।

         खाद्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल में दूसरा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी स्पष्ट जानकारी सभी गैस एजेंसियों में सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

            जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनी हुई है। कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

         यदि किसी उपभोक्ता को पेट्रोल-डीजल या गैस सिलेंडर की आपूर्ति में समस्या, अधिक मूल्य वसूली या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत हो, तो वे राज्य हेल्पलाइन नंबर 18002333663 या जिला हेल्पलाइन नंबर 07747299613 पर संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

7 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

7 hours ago