धमतरी । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) धमतरी द्वारा एलएमवी (कार ड्रायविंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित है, जिसके लिए इच्छुक आवेदक दिनांक 12 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं युवतियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आत्मविश्वास एवं एकाग्रता विकास के साथ-साथ ड्रायविंग के नियम, सुरक्षात्मक ड्रायविंग, वाहन का परिचय, नियंत्रण एवं रखरखाव, मोटर वाहन अधिनियम के संकेत एवं प्रतीक, ब्रेक, क्लच, ईंधन प्रणाली, गैस ईंधन प्रणाली, स्टीयरिंग, प्री-ड्रायविंग चेक, सामान्य एवं आपातकालीन स्टॉपिंग, इमरजेंसी सिग्नल, सड़क चिन्हों, लेन मार्किंग, जेबरा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन एवं पार्किंग मार्किंग सहित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियम एवं राज्य मोटर वाहन नियमों के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है तथा प्रतिभागियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण हेतु कुल 35 सीटें निर्धारित हैं। आवेदन के समय बीपीएल राशन कार्ड की फोटोकॉपी, संबंधित प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

प्रशिक्षण उपरांत बैंक द्वारा ऋण सुविधा के लिए परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए निदेशक, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, कलेक्टर परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे, धमतरी से संपर्क किया जा सकता है। संपर्क फोन नंबर 90093-08047 एवं 97559-17024 हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *