बिलासपुर। शहर के एक सराफा व्यापारी से राजस्थान के ठग ने खरीदने का झांसा देकर 37 लाख रुपए के 224.670 ग्राम सोने के जेवर मंगा लिया और फरार हो गया। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया, तेलीपारा अजीत होटल के सामने स्थित लीला ज्वेर्ल्स के संचालक तुषार दोशी 44 साल ने रिपोर्ट लिखाई। 6 मार्च 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया।
उसने अपना नाम कमलेश सोनी, राम सिल्वर 156 सी, दाउजी की बावड़ी, नाकोड़ा नगर उदयपुर राजस्थान का होना बताया। उसने खुद को सोना चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेनदेन के लिए भरोसा दिलाया। उसने तुषार दोशी को 22 कैरेट सोने के जेवर लेकर उन्हें बाजार में बेचकर राशि वापस करने की बात कही। उसकी बातों में आकर तुषार दोशी ने 224.670 ग्राम सोने के हार, कंगन कीमत 36 लाख 86 हजार को बुक किया। दोशी ने 20 मार्च को सोने के जेवर को कुरियर के माध्यम से उदयपुर स्थित राम सिल्वर के पते पर भेज दिया। जेवर मिलने पर उक्त व्यक्ति ने दोशी के बैंक खाते में 6 हजार 500 रुपए आनलाइन पेमेंट किया। उसके बाद वह न तो पैसा न जेवर वापस कर रहा है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर कमलेश सोनी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
इंदौर इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…
भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…
जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…