CG : एसडीएम की जांच के बाद शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा ने की थी शिकायत ...
जांजगीर-चांपा। जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खिसोरा प्राथमिक शाला के एक शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम ने की। जांच रिपोर्ट में शिक्षक की करतूतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर. राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविख्यात पंडवानी…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की…
इंदौर मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का 14 वां राज्य सम्मेलन अक्टूबर माह के अंत…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग…
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन…