रायपुर। रिंग रोड 1 तेलीबांधा थाने के पास ऑटो स्टैंड में रात फिर चाकूबाजी हो गई । इसमें दो ई रिक्शा के चालकों ने चाकू चलाया। इसमें एक युवक को आई चोट आई। युवक ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। आरोपी चाकूबाज महेंद्र नाम के ई रिक्शा चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ा। यह हमला ऑटो रिक्शा चालकों के बीच आपसी विवाद को लेकर किया गया। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा। इसी इलाके में पिछले दिनों कुछ बदमाशों ने एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर, एक इलेक्ट्रॉनिक सामानों के शो रूम में घुसकर राड डंडे से हमला किया था। इससे पहले शहर के बीचों बीच शास्त्री चौक पर भी एक आटो चालक ने दूसरे चालक पर कैंची से हमला किया था। उसे भी लोगों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इन घटनाओं में यह गंभीर तथ्य देखने को मिले हैं कि आटो चालक, अपने साथ चाकू, कैंची कटारनुमा लंबे चाकू आदि लेकर चलते हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…