CG : ऑपरेटर की गलती के कारण कोटा निवासी पेयजल के लिए तरसे …

रायपुर। रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा स्थित पानी टंकी में तैनात ऑपरेटर के ड्यूटी के दौरान सो जाने की वजह से आज सुबह हजारों परिवारों को पानी नहीं मिल पाया। सुबह जब लोगों ने नलों में पानी नहीं आने की शिकायत की तो मामला सामने आया। बताया गया कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम की व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी तय करने के बजाय लापरवाही का सिलसिला जारी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब राजधानी में यह हाल है, तो अन्य वार्डों की स्थिति कैसी होगी। मेयर और परिषद पर भी निगरानी तंत्र मजबूत नहीं करने के आरोप लग रहे हैं।

नागरिकों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के बजाय कर वसूली और नए शुल्कों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल, क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई और जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की मांग की है। इस संबंध में जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी इंजीनियर ने ऐसी जानकारी नहीं दी है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

3 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

3 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

3 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

4 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

4 hours ago