छत्तीसगढ़

CG : ओडिशा से गांजा ला रहे सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा, 2 किलो गांजा जप्त

रायगढ़: एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के लिए पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने 6 अप्रैल को गांजा तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को 2 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा के टपरिया से एक व्यक्ति तोलगे मार्ग होते हुए लैलूंगा की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने भूती भौवना मुड़ापारा क्षेत्र में घेराबंदी की और संदेही को गांजा परिवहन करते हुए पैदल रास्ते में धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद कपड़े के झोले से दो पैकेट में 1-1 किलो तथा एक पॉलिथीन में लगभग 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल जप्त 2 किलो 250 ग्राम गांजे की बाजार कीमत लगभग 22,500 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमसाय चौहान, उम्र 60 वर्ष, निवासी मुड़ापारा थाना लैलूंगा के रूप में हुई है। आरोपी से बरामद गांजा का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे तत्काल हिरासत में लेकर थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया और आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, आरक्षक सुरेश मिंज और मनीष पटनायक की भी सक्रिय भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

12 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

25 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

28 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

29 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

33 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

47 minutes ago