बलरामपुर। बलरामपुर जिले के एनएच 343 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्री बस के नीचे दब गए। वहीं 12 से अधिक यात्रियों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामला राजपुर थाना क्षेत्र के अलखडीहा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हर रोज की तरह सूुरज बस रामानुजगंज से यात्री लेकर अम्बिकापुर जा रही थी। तभी अलखडीहा के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, बस चालक ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में महिला-पुरुष व बच्चे सवार थे। बस पलटने से 2 यात्री नीचे दब गए, वहीं आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। फिर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर जेसीबी बुलाकर बस के नीचे दबे 2 यात्रियों को बचाया गया। घायलों को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *