बिलासपुर। तोरवा के हेमू नगर ओवरब्रिज पर रविवार रात एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरगिट्टी स्थित निजी इंजीनियरिंग कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत शुभम श्रीवास रविवार रात 10 बजे अपने दोस्त अश्विन बेरिया से मिलकर हेमू नगर से लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी बाइक सीजी 10 बीवाय 1629 से हेमू नगर ओवरब्रिज पर पहुंचा, सामने से आ रही होंडा सिटी कार सीजी12 एवाय 0587 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम बाइक समेत सड़क पर गिर गया, जिससे उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अश्विन बेरिया और रितिका समुद्रे ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…