जांजगीर। चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक चालक सड़क पर गिर गया. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विशाल सूर्यवंशी, निवासी कोसमंदा गांव, के रूप में हुई है. वहीं दूसरे बाइक चालक रोशन चंद्रा, निवासी ओड़ेकेरा गांव, हादसे में घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है. हादसे के कारण कुछ देर तक ओवरब्रिज पर यातायात भी प्रभावित रहा.
बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…
भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…
सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…