डोंगरगढ़ के मेहुल लखानी तिरंगा लिए उल्टे पांव चलकर भारत भ्रमण पर निकले हैं। डोंगरगढ़ से 3 दिन पहले यात्रा शुरू की। अब 80 किलोमीटर चलकर सोमवार को भिलाई के पावर हाउस पहुंचे। मंगलवार सुबह फिर रायपुर के लिए निकल पड़े हैं। यहां सीएम साय से मुलाकात कर अयोध्या के लिए आगे बढ़ेंगे। मेहुल इससे पहले MP से भूटान, नेपाल तक साइकिल से 46 हजार KM की यात्रा कर चुके हैं, जो 27 महीनों में तय हुआ था। मेहुल मां को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराना चाहते हैं।
भास्कर से बातचीत में मेहुल ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा राष्ट्रीय वंदन और राष्ट्रीय चेतना को लेकर शुरू की है। ताकि लोग स्वास्थ्य, प्रकृति और संस्कृति के प्रति जागरूक रहे। मेहुल ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में विद्या भारती अध्यापक रह चुका है। उसने बताया कि उल्टा भारत भ्रमण करने के बारे में जब उसने गूगल में सर्च किया और पढ़ा तो पता चला कि भारत में अब तक किसी ने भी ऐसा नहीं किया।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…