रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पहले पुलिस आयुक्त IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने मातहत एडिशनल सीपी, डीसीपी और एसीपी के साथ 23 जनवरी को पदभार ग्रहण किया और कामकाज की शुरुआत की। राजधानी में कमिश्नरी सिस्टम के सेटअप के लिए पिछले दिनों बड़े पैमाने पर भापुसे और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया था।
नए सीपी और तत्कालीन बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला समेत 15 अफसरों के कार्यस्थल में बड़ा फेरबदल हुआ था। इसी तरह कल यानी शुक्रवार को प्रदेश के सीनियर आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। जारी पदोन्नति आदेश के मुताबिक 2001 बैच में एडीजी बनने वालों में डॉ. आनंद छाबड़ा को आईजी से एडीजी प्रमोट किया गया है। वहीं 2008 बैच में प्रशांत अग्रवाल, मिलना कुर्रे, नीथू कमल और डी. श्रवण को आईजी प्रमोट किया गया है।
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…
धार अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…
रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा,…
भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…
रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…