छत्तीसगढ़

CG : कन्या छात्रावास में प्रवेश उत्सव का किया आयोजन

बालोद। रानी दुर्गावती छात्रगृह परिसर पुराना गोण्डवाना भवन बालोद में गोण्डवाना समाज द्वारा संचालित कन्या छात्रावास में आज प्रवेश उत्सव का आयोजन कर समाज के छात्राओं को सम्मानित कर विधिवत प्रवेश दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तानाखार के विधायक तुलेश्वर मरकाम उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना स्टुडेंट्स यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील कोरेटी ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गोण्डवाना समाज के गोंडवाना स्टुडेंट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मरावी, गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद चन्द्रेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कांकेर हेमलाल मरकाम, सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के अध्यक्ष तुकाराम कोर्राम, गोंडवाना महासभा जिला अध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम, गोण्डवाना स्टुडेंट्स यूनियन के महासचिव तुलेश्वरी हिचामी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गोण्डवाना समाज जिला बालोद के द्वारा समाज के जरूरतमंद छात्राओं के लिए समाज के लोगों से राशि एकत्र कर कन्या छात्रावास की स्थापना की गई है। इस कन्या छात्रावास में छात्रावास में प्रवेश होने से वंचित एवं समाज के अन्य जरूरमंद छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है।

इस छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक राशि की प्रबंध समाज के लोगों के द्वारा अंशदान कर किया जाता है, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर मरकाम ने समाज के छात्र-छात्राओं के हित में गोण्डवाना समाज जिला बालोद के इस पूनीत कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने यहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। मरकाम ने इस छात्रावास में अध्ययनरत सभी छात्राओं को पूरे मनोयोग से शिक्षार्जन कर अपने माता-पिता, समाज का नाम रोशन करने को कहा।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुनील कोरेटी ने इस छात्रावास के स्थापना के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी।

विशेष अतिथि एवं गोण्डवाना स्टूडेंट्स के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मरावी ने गोण्डवाना समाज जिला बालोद के इस पहल की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इस कार्य को समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। गोण्डवाना अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की स्थापना के इस पूनीत कार्य के लिए गोण्डवाना समाज जिला बालोद की जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने समाज के इस कार्य को अतुलनीय बताया ठाकुर ने शिक्षा व ज्ञानार्जन समाज के विकास के लिए ब्रह्मस्त्र बताते हुए समाज के सभी लोगों को हमारे आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित एवं संस्कारी बनाने के लिए प्रण लेने को कहा।

ठाकुर ने नशापान को समाज के विनाश की जड़ बताते हुए नवयुवकों एवं विद्यार्थियों को नशापान की कुप्रवित्ति से सदैव दूर रहने को कहा। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष तुकाराम कोर्राम ने गोण्डवाना भवन बालोद में कन्या छात्रावास के स्थापना के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने समाजिकजनों एवं दान दाताओं को समाज के विद्यार्थियों के मदद हेतु हर संभव मदद उपलब्ध कराने की अपील भी की। कार्यक्रम को गोण्डवाना महासभा बालोद की अध्यक्ष पे्रमलाल कुंजाम सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज प्रमुख छात्र-छात्राएं एवं स्वजाति जन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago