छत्तीसगढ़

CG : कप्तान के निर्देश पर धमतरी पुलिस हुई अलर्ट

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने,विजिबल पुलिसिंग करने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में डीएसपी. ट्रैफिक एवं थाना प्रभारी कोतवाली एवं चीता स्क्वॉड एवं क्यूआरटी. टीम द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने समस्त संवेदनशील क्षेत्रों सहित सदर बाजार से मकई चौक होते हुए शहर के अलग अलग टीम द्वारा गली मोहल्ले एवं सूनसान इलाके में बाईक पेट्रोलिंग किया गया। जिले में एवं शहर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के पुलिस बल द्वारा बाईक पेट्रोलिंग किया जा रहा है।

अलग-अलग 06 टीम बनाकर चीता स्क्वॉड एवं क्यूआरटी टीम सहित सभी पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा मकई चौक,गोलबाजार , कचहरीचौक, सदर बाजार,होते हुए विन्ध्यवासिनी मंदिर सहित सूनसान एवं भीड़ भाड़ जगहों पर बाईक पेट्रोलिंग किया गया। अनावश्यक घुमने वाले असामाजिक तत्वों को धमतरी पुलिस द्वारा पूछताछ करेगी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान,आम स्थान, सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों,असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए। बाइक पेट्रोलिंग के दौरान अनावश्यक घुमते पाये लोगों को बुलाकर दी गई चेतावनी,दोबारा अनावश्यक घुमते पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा,यातायात डीएसपी. मोनिका मरावी थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई एवं पुलिस चीता स्क्वॉड सहित क्यूआरटी टीम सहित अधिक संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी बाईक पेट्रोलिंग में शामिल थे।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

6 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

6 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

6 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

6 hours ago