कोंडागांव। जिले के एक मुक्तिधाम में मिली अधजली लाश की शिनाख्त हो गई है. मृतक का नाम फरसगांव निवासी प्रकाश नाग बताया जा रहा है, जो कि कबाड़ी का काम करता था. मामला कोंडागांव कोतवाली थाना क्षेत्र का है. बता दें कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे कोतवाली पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि कोंडागांव जिला मुख्यालय नेशनल हाइवे से लगे नारंगी नदी के समीप मुक्तिधाम में अधजली हुई लाश मिली है, जिसके पैरों में रस्सी बंधी हुई. लाश को देख के लग रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने मृतक के सिर पर चोट, पैरों पर रस्सी और लाश के पास रॉड देखा था. वहीं खून के धब्बे भी पुलिस देखें थे. इस पर पुलिस ने आशंका जताई की मुक्तिधाम के पास ही घटना को अंजाम देकर शव को वहीं जला दिया गया होगा. कोंडागांव कोतवाली पुलिस प्रभारी प्रहलाद यादव ने इस मामले में बताया कि मृतक की पहचान फरसगांव निवासी प्रकाश नाग के रूप में हुई है, जो कोंडागांव में रह कर कबाड़ी का काम करता था. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस की ओर से जल्द खुलासा किया जाएगा.
शिवपुरी साइबर ठगों ने मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा के नाम…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के स्कूल के…
महू नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को फिर से नीट की…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रकृति हमारी माता है और हम सब…
रायपुर किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। आधुनिक कृषि…
रायपुर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी…