बिलासपुर। बिलासपुर में कबाड़ दुकान संचालकों पर पुलिस का कोई लगाम नहीं है। जिसके कारण चोरी की बाइक सहित सामान कबाड़ दुकान Junk Shop में खप रहा है। रविवार को पुलिस ने एक कबाड़ दुकान की जांच की, तब 70 किलो चोरी का केबल वॉयर बरामद हुआ। मामला सिरगिट्टी थाना Sirgitti Police Station क्षेत्र का है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। शहर के साथ ही जिले में सार्वजनिक जगहों पर खड़ी बाइक लगातार चोरी हो रही है। पुलिस चोर गिरोह तक नहीं पहुंच पा रही है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि ज्यादातर बाइक कबाड़ दुकान में खप रहा है। कबाड़ दुकान संचालक और उनके कर्मचारी बाइक को काटकर स्क्रैब के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
सिरगिट्टी को जानकारी दी गई कि गुरु गोविंद सिंह मंगल भवन के पास रहने वाले कबाड़ी मोहसीन शेख (31) चोरी के सामान की अफरा-तफरी कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके गोदाम में दबिश दी। गोदाम की तलाशी में चोरी का केबल मिला। इस संबंध में पूछताछ करने पर कबाड़ी गोलमोल जवाब दे रहा था। चोरी के सामान होने की आशंका पर पुलिस ने 70 किलो केबल जब्त कर लिया है। आरोपित से दस्तावेज मांगे गए हैं।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…