कबीरधाम जिले में अधिकारी व कर्मचारियों का लंच टाईम शायद बदल गया है। शासन के नियमानुसार शासकीय कार्यालयों में लंच दोपहर 1.30 से 2 रहता है किंतु कबीरधाम एक ऐसा जिला है जहां अधिकारी-कर्मचारियो का लंच टाइम अघोषित रूप से लगभग 3 बजे हो गया है। जिले के अधिकांश कार्यालयों में अधिकारी 2.30 से 3 के बीच लंच ब्रेक ले कर घर और बंगलो में चले जाते है।
जब कुछ साहब लोगो के चेम्बर की फ़ोटो खिंची गई तो अधिकांश कर्मचारी साहब का बचाव करते साहब का दौरा होने का हवाला देते उनकी अनुपस्थिति को जायज ठहराने के प्रयास करते नज़र आते है। जिला कलेक्टर लंच टाइम में जिला मुख्यालय के कार्यालयों में छापामारी करे और अफसरों के दौरा पंजी वाहन की लाग बुक और कार्यालयों के सीसी टीवी की जांच करे तो सारी पोल खुद ही खुल जाएगी।
बहरहाल अधिकारी कर्मचारियो के मनमर्जी ले लंच टाइम से दूरस्थ अंचलों व वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की समय पर मुलाकात नही हो पाने के कारण घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…