छत्तीसगढ़

CG : कमिश्नरी प्रणाली में पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और जनअपेक्षाओं पर आधारित एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया…

रायपुर । रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने कमिश्नरेट रायपुर के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कमिश्नरी प्रणाली में पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और जनअपेक्षाओं पर आधारित एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार शंकर नगर स्थित सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें आरक्षक स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट के प्रमुख जोन अधिकारियों का उनके अधीनस्थ अराजपत्रित अधिकारियों से परिचय कराया गया। डीसीपी नॉर्थ ज़ोन मयंक गुर्जर, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने-अपने जोन के कार्यक्षेत्र, प्राथमिकताओं और एसीपी डिवीजनों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरी प्रणाली का उद्देश्य केवल अधिकारों का विस्तार नहीं, बल्कि पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी policing पर जोर देते हुए बेसिक policing, शालीन व्यवहार और शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने visible policing को नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा देने वाला माध्यम बताया।

डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के प्रति कानून सख्त रहेगा, जबकि आम नागरिकों के प्रति पुलिस का रवैया सहयोगात्मक और मानवीय होगा। कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी सहित समस्त एसीपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

26 minutes ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

36 minutes ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

44 minutes ago
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

1 hour ago