CG : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने लोहण्डीगुड़ा में एसडीएम कार्यालय-तहसील सहित अन्य कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

हर महीने तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाने दी समझाइश

समय पर कार्यालय में उपस्थिति सहित नियमित रूप से शासकीय कामकाज संपादन करने दिए निर्देश

जगदलपुर, कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने शनिवार को बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित जनपद पंचायत, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं खण्ड स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और शासकीय कामकाज स्थिति की जानकारी ली। वहीं अधिकारी और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर नियमित रूप से शासकीय कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने शासकीय कार्यालयों और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देते हुए हर महीने के तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाए जाने सहित कार्यालय और कार्यालय परिसर की साफ-सफाई किए जाने की समझाइश दी। उन्होंने कार्यालय के आलमारी, अन्य फर्नीचर एवं दस्तावेजों की साफ-सफाई करने के साथ ही अनुपयोगी सामग्रियों का अपलेखन किए जाने के निर्देश दिए।
      कमिश्नर डोमन सिंह ने लोहण्डीगुड़ा के शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पंजियों, नस्तियों तथा अन्य दस्तावेजों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने कहा। वहीं ई-ऑफिस के संचालन स्थिति की जानकारी ली और जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के व्यक्तिगत नस्तियों यथा सेवा पुस्तिका, पासबुक इत्यादि का भी समुचित संधारण करने कहा। कमिश्नर ने इन कार्यालयों में कार्यालय सहायकों को विभिन्न शाखाओं के कामकाज को सीखने-समझने सहित कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए हर तीन साल बाद कर्मचारियों का टेबल रोस्टर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही रिक्त पदों की जानकारी ली और इन पदों की पूर्ति हेतु विभागीय उच्च कार्यालयों के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को आगामी 10 दिवस के भीतर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश

       कमिश्नर ने एसडीएम और तहसील कार्यालय के निरीक्षण करने के दौरान ई-कोर्ट में दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति की जानकारी ली और समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण किए जाने पर जोर देते हुए पक्षकारों की सहूलियत के अनुरूप जल्द पेशी रखने समेत उन्हें मैदानी अमले के जरिए तामीली करवाने कहा। उन्होंने जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु लोक सेवा केन्द्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कर आवेदकों को समय पर दस्तावेज सुलभ करवाने कहा। कमिश्नर ने रिकार्ड रूम का अवलोकन कर इसे निर्वाचन कार्य के स्ट्रांग रूम की तरह सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए और समय-समय पर आवश्यक दवाई का छिड़काव करने सहित बिजली के कटआउट बाहर लगाने तथा कार्यालय समय उपरांत कटआउट निकाल कर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकार्ड रूम के लिए पृथक से अग्निशमन यंत्र रखे जाने कहा। कमिश्नर ने लोहण्डीगुड़ा तहसील के अंतर्गत पटेल एवं कोटवारों के रिक्त पदों को जल्द पूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पटवारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उच्च कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने कहा। इस अवसर पर एसडीएम लोहण्डीगुड़ा नितिश वर्मा, तहसीलदार कैलाश पोयाम, सीईओ जनपद पंचायत धनेश्वर पाण्डेय, बीईओ शालिनी तिवारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

6 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

7 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

7 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

7 hours ago