खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के कोड़ेनवागांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव के 16 वर्षीय किशोर गुलाब चंद यदु की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

जानकारी के अनुसार, गुलाब चंद अपने खटाल में जानवरों को चारा डाल रहा था. इसी दौरान खटाल में लगे कूलर में अचानक करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गया. परिवार के लोग उसे तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
गुलाब चंद हाल ही में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण कर भैयाटोला हाईस्कूल में आगे की पढ़ाई कर रहा था. होनहार छात्र की असमय मृत्यु से परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…