दुर्ग। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज करंट फैलने की घटना सामने आई, जिससे हड़कंप मच गया. घटना के समय स्कूल में प्राइमरी के 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. करंट फैलने पर शिक्षकों ने सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
तितुरडीह के स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर दिन की तरह आज भी क्लास लगी. इस दौरान मॉर्निंग स्कूल में 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. तभी स्कूल में अचानक करंट फैल गया. वहीं शिक्षकों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभी बच्चों को स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. परिजनों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा तो शिक्षकों ने कहा कि मुख्य स्विच ऑफ कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है. इस घटना की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए और घटना की जानकारी ले रहे हैं. वहीं करंट फैलने के कारणों की जांच की जा रही है.
राजनांदगांव| एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत फार्मर लैंड आईडी तैयार करा चुके ऐसे किसानों, जिनकी भूमि…
अंबागढ़ चौकी| शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (ईग्नाईट) अंबागढ़ चौकी ( सीबीएसई) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय…
डोंगरगांव| छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा संभाग दुर्ग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक…
रायपुर सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल सुदूर वनांचल में 'जिला पंचायत अध्यक्ष…
बेमेतरा । पंचायत संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास…
राजनांदगांव| रानीसागर तालाब के किनारे कई स्थानों से सुरक्षा रेलिंग चोरी हो जाने से दुर्घटना…