सरगुजा । जंगली जानवरों का शिकार करने शिकारी विद्युत तार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी चपेट में आने से जानवरों की जान तो जा ही रही है ।
लेकिन ग्रामीण भी अपनी जान गवां रहे हैं। ताजा मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव से सामने आया है। यहां जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है।
ग्रामीण की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए खेत में बिजली का तार बिछाया था।
जिससे करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…