छत्तीसगढ़

CG : करंट से मगरमच्छ की मौत, तालाब मालिक गिरफ्तार …

बिलासपुर। रतनपुर वन परिक्षेत्र के पचरा गांव में तालाब मालिक दो सगे भाइयों ने मगरमच्छ की करंट लगाकर मारा है। दरअसल वह तालाब में मछलियों को पालन करते हैं। मगरमच्छ मछलियों को खा जाता था। मगरमच्छ अनुसूची-एक का संरक्षित वन्यजीव है। शिकार का मामला सामने आने पर वन विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें दोनों भाइयों की संलिप्तता उजागर हुई। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

घटना मंगलवार की है। चांपी जलाशय के डूबान क्षेत्र अंतर्गत पचरा गांव के एक तालाब में मगरमच्छ मृत मिला। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और मृत मगरमच्छ को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से नहीं, बल्कि विद्युत करंट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डा. पीके चंदन ने किया। मृत्यु विद्युत करंट लगने के कारण होने की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16) (ख), 9, 50 एवं 51 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडेय व वनमंडलाधिकारी नीरज के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों और मुखबिरों से लगातार जानकारी जुटाई।

जांच में सामने आया कि गांव के दो सगे भाई केवल दास मानिकपुरी व कंवल दास मानिकपुरी तालाब में मछली पालन का काम करते हैं। मगरमच्छ द्वारा मछलियां खाने से परेशान होकर उसे मारने की योजना बनाई थी। आरोपितों ने तालाब के किनारे लकड़ी के खूंटे लगाकर उसमें लगभग 100 मीटर से अधिक लंबा विद्युत तार बिछा दिया, जिससे तालाब का पानी करंट की चपेट में आ गया। इसी दौरान मगरमच्छ करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

40 minutes ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

50 minutes ago
धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

1 hour ago
कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

1 hour ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

2 hours ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

2 hours ago