छत्तीसगढ़

CG : कलयुगी बेटे ने बाप को कुल्हाड़ी से काटा

कोरबा। जिले के बालको क्षेत्र अंतर्गत पिता को टांगी के पासा से मारकर हत्या करने वाले पुत्र को बालको पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपी को हत्या करने के बाद केरल भागने से पहले बालको पुलिस ने तत्परता और सजगता से धरदबोचा। रात करीब 11 बजे जरिये मोबाईल फोन से सूचना मिला कि ग्राम दोंदरो में अशोक केंवट ने अपने पिता को टांगी के पासा से मारकर हत्या कर दिया है कि सूचना तस्दीक कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस.चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक कोरबा (मुख्यालय) प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में बालको पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी पुत्र के तलाश में जुट गई। आरोपी केरल में इलायची के बगीचा में काम करता था घटना क़ारित करने के बाद केरल भागने के फिराक में था किन्तु बालको पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से आरोपी के पता तलाश में लग जाने से आरोपी के फरार होने से पहले ही दोंदरो के स्कूल के पास जंगल तरफ जाते समय धर दबोचा। आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपीः- अशोक कुमार केंवट पिता दिलचंद केंवट उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम दोंदरो थाना बालकोनगर कोरबा।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

4 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

5 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

5 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

5 hours ago