CG : कलेक्टर आकाश छिकारा ने ज्ञानगुड़ी का किया निरीक्षण

अब नीट और जेईई के साथ एसएससी की भी होगी तैयारी, समर्पित शिक्षकों का होगा सम्मान

जगदलपुर, जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के संकल्प के साथ कलेक्टर आकाश छिकारा ने रविवार को ज्ञानगुड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की गतिविधियों का जायजा लेते हुए कहा कि ज्ञानगुड़ी के स्वरूप को और अधिक संवारा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

वर्तमान में यहाँ नीट, जेईई, पीएटी और नर्सिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग सफलतापूर्वक दी जा रही है, लेकिन अब जिला प्रशासन इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि भविष्य में यहाँ एसएससी सहित केंद्र और राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रारंभ करवाई जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को बड़े शहरों की ओर निर्भर न रहना पड़े।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर छिकारा ने शिक्षकों के सेवा भाव और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, उनके समर्पण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने अपील की कि वे अध्यापन के कार्य को और अधिक प्रभावी और बेहतर ढंग से संपन्न करें। उन्होंने एक अत्यंत प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि शासन से प्राप्त सम्मान नहीं, बल्कि उसके अपने विद्यार्थियों द्वारा उसे सबसे बेहतर शिक्षक के तौर पर माना जाना है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

7 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

7 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

7 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

7 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

7 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

7 hours ago