छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर एवं एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

विभागों द्वारा जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा

उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी-अधिकारी होंगे सम्मानित

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज सुबह 11 बजे मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, संबंधित जिला अधिकारी और आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर बेरिकेटिंग के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने बेरिकेटिंग को सुव्यवस्थित रखने और आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाओं जैसे बैठने, पेयजल, और प्रवेश-निकास की सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत और स्थानीय संस्कृति को महत्व को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

समारोह स्थल पर 13 विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने झांकियों को आकर्षक थीम आधारित और नवाचार पर आधारित जीवंत प्रदर्शन के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा की जा रही तैयारियों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने वीआईपी, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया, आम जनता के बैठने के व्यवस्था के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय पर आमंत्रण पत्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कार्यक्रम की मिनट टू मिनट रूपरेखा के अनुरूप तैयारी करने के निर्देश दिए। 

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

6 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

7 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

7 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago