छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बेमेतरा द्वारा ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती अम्बा उपाध्याय द्वारा निजी स्वामित्व की भूमि के खसरा क्रमांक 184/1 एवं 184/2 के राजस्व अभिलेखों तथा नक्शे में सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना नियमों के विरुद्ध फेरबदल किया जाना पाया गया। यह कृत्य छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 115 एवं 116 के प्रावधानों के विपरीत होने के साथ ही शासकीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बेमेतरा ने श्रीमती अम्बा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बेमेतरा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही पटवारी हल्का क्रमांक-40 का अतिरिक्त प्रभार पटवारी मेघनाथ वर्मा, हल्का क्रमांक-26 को सौंपा गया है।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनियमितता एवं नियमों के उल्लंघन के मामलों में दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा प्रशासन सुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

बेमेतरा । शासन की जनहितकारी पहल 'सेवा सेतु' नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवाएं…

1 minute ago
CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे…

16 minutes ago
CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

बेमेतरा । जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कुपोषण…

17 minutes ago
CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला…

20 minutes ago
CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

दुर्ग । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई…

23 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…

24 minutes ago