अम्बिकापुर, सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर सुनील नायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में भूमि मुआवजा, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, राशन कार्ड, नामांतरण, पट्टा आवंटन एवं फसल बीमा और राजस्व से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।
अपर कलेक्टर नायक ने सभी आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में शीघ्र, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं स्वयं अपर कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिन पर मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। उन्होने स्पष्ट किया कि समयसीमा के भीतर समाधान प्रशासन की जवाबदेही का हिस्सा है। जिसे गंभीरता से समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव, रामसिंह ठाकुर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अंतरराष्ट्रीय…
भोपाल इंडियन रेलवे की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को बढ़ावा देने…
भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपने मंत्रिमंडल में बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी…
भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शिक्षकों के लिए…
24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…
रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…