छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर दीपक सोनी ने आज समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की…

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जिले में प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यो में तेजी से प्रगति लाकर तय समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सोनी ने कहा कि निर्माण कार्यो में प्रगति लाने का अभी 3से 4 महीने का उपयुक्त समय है। इस अवधि में सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाएं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत अब तक टेंडर हेतु प्रक्रियाधीन कार्यो में भी तेजी लाने के निर्देश दिये।उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमित कोर्ट लेकर निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। एसआईआर अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त दावा -आपत्ति की सुनवाई नियमानुसार एवं तय समय पर पूरा करने सभी एईआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने एसआईआर कार्य में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने कहा।

कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि अंतिम 15 दिन ही शेष बचे है धान खरीदी में और इस अवधि में ही बिचौलिये अधिक सक्रिय होते है। बिचौलिये के द्वारा अवैध धान की बिक्री को रोकने कड़ी निगरानी रखें। तहसीलदार एवं मण्डी की टीम लगातार जांच कर सख़्ती से कार्यवाही करें, कहीं. भी अवैध धान की खरीदी न हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपी ग्राम्स, समय -सीमा से सम्बधित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago