छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश…

गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर उइके ने आज जनदर्शन में 39 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर ही शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों को नियमानुसार शासकीय योजनओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन सौपते हुए आवेदनों को शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम घटौद की सुनिता बाई यादव ने पीएम आवास दिलाने, ग्राम गोनबोरा-देवरी के समस्त कृषको ने भौतिक सत्यापन कर टोकन जारी करने, ग्राम चिखली के पवन निषाद ने टोकन जारी करने के लिए, ग्राम कुरूककेरा की नंदनी साहू ने स्कॉलरशीप योजना का लाभ दिलाने के लिए, ग्राम इंदागाँव के भोटराम ने गिरदावरी रकबा में त्रुटि सुधार करने, ग्राम हरदी के चेतन यादव ने उचित जाँच कराने के लिए, ग्राम खुड़सा के नोमेश कुमार साहू ने टोकन जारी करने के लिए, ग्राम लचकेरा के ओमकार साहू ने टोकन जारी करने के लिए, ग्राम पारागाँव की कु. शशि वर्मा ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराने के लिए, ग्राम खैरझिटी के तुलस राम यादव ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए, ग्राम तर्रा के मनटोरा बाई ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर उइके ने उनके आवेदनों को परीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

3 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

3 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago