छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने आशा निकेतन में वृद्धजनों के देखरेख और सखी सेंटर के कार्यों का किया अवलोकन…

कलेक्टर ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जाना हाल

सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को जिला मुख्यालय सारंगढ़ में संचालित कई संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने आशा निकेतन वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ कन्नौजे ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके खान-पान, स्वास्थ्य एवं दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वृद्धजनों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पोषणयुक्त भोजन प्रदान करने तथा सप्ताह में एक बार चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने कलेक्टर ने निर्देश दिए।

इसके साथ ही अपने धर्म के अनुरूप गीत संगीत से मानसिक शांति एवं सकारात्मक वातावरण के लिए साउंड बॉक्स के माध्यम से भजन-कीर्तन चलाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा एवं समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित कन्या छात्रावास सारंगढ़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, रसोई में रखे भोजन सामान की स्थिति एवं सामग्री की एक्सपायरी डेट की जांच की। निरीक्षण के दौरान चावल की एक बोरी फटी हुई पाई गई, जिस पर चावल को नमी से बचाने हेतु ड्रम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने छात्राओं से विशेषकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन एवं अच्छा प्रतिशत लाने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित रही।

इसके बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सखी वन स्टॉप सेंटर सारंगढ़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक दर्ज प्रकरणों, डेली रजिस्टर और काउंसलिंग प्रक्रिया का रिकॉर्ड चेक किया। सखी सेंटर में अब तक 45 प्रकरण पंजीकृत किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने सखी सेंटर के सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) में सभी हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

4 minutes ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

6 minutes ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

9 minutes ago
CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

11 minutes ago
CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…

18 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने किया…

18 minutes ago