CG : कलेक्टर ने किया गढ़फूलझर का औचक निरीक्षण,

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं के क्रियान्वयन की तैयारियों का लिया जायजा

सितम्बर तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

महासमुंद | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ग्राम गढ़फूलझर प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को ग्राम का दौरा किया। कलेक्टर द्वारा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानने के लिए निरंतर विभिन्न स्थलों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फूलझर का औचक निरीक्षण किया और सितंबर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं और मांग पत्रों के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इनमें अधोसंरचना निर्माण कार्य, चौपाल निर्माण, सामुदायिक शौचालय, उद्यान विकास कार्य, तालाब सौंदर्यीकरण,सर्वजन उपयोगी मंगल भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। कलेक्टर ने इन सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, तहसीलदार के. के. साहू, जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष ठाकुर, एसडीओ आरईएस बसना नयन प्रधान, आंचल चन्द्राकर, सुवर्धन प्रधान, हरजिन्दर सिंह, मुखंदिर सिंह, सत्यराज सेवानी एवं इन्द्रजीत मेहर भी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago