छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के हेलिकॉप्टर में बैठने का सपना किया पूरा

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके के दिव्यांग समेत अन्य स्कूली छात्र-छात्राओं को हेलिकॉप्टर की जानकारी दी गई है। हेलिकॉप्टर के पार्ट्स, इंजन, लैंडिंग और टेकऑफ से संबंधित जानकारी बच्चों को मिली है। हेलिकॉप्टर में बैठकर बच्चों ने आनंद भी लिया। जिसके बाद अफसरों से कहा कि, हम भी प्लेन और हेलिकॉप्टर उड़ाएंगे। पायलेट बनेंगे। बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने बताया कि, बीजापुर सुदूर संवेदनशील और माओवाद प्रभावित क्षेत्र है। यहां प्रतिदिन हेलिकॉप्टर का आना-जाना लगा रहता है। यहां के बच्चों में हेलिकॉप्टर देखने की जिज्ञासा थी। जिसके बाद अलग-अलग स्कूलों के करीब 100 बच्चों को हेलिकॉप्टर दिखाने, बिठाने और जानकारी देने का निर्णय लिया गया था। फिर समर्थ के दिव्यांग बच्चे, बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी सहित एकलव्य आदर्श विद्यालय के बालक-बालिकाओं के 100 बच्चों को बीजापुर के हेलीपेड बुलाया गया। पायलेट ने हेलिकॉप्टर के लैंडिंग, टेकऑफ, इंजन सहित विभिन्न फंक्शन एवं उसको कैसे ऑपरेट करते हैं विस्तार से बताया। बच्चों ने पायलेट से कई सवाल भी पूछे। ऊचांई पर जाने पर जमीन कैसे दिखती है। बड़े होकर पायलेट कैसे बन सकते हैं? क्या-क्या पढ़ाई करना पड़ता है?इस तरह के सवालों का जवाब बच्चों को मिला। जिसके बाद बच्चों ने उत्साह के साथ बड़े होकर पायलेट बनने का मन बनाया। कुछ बच्चों ने कहा कि, हम भी पायलेट बनेंगे। प्लेन और हेलिकॉप्टर उड़ाएंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

ओरछा से ट्रैक्टर के जरिए पहुंचाया गया खाद्यान्न, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को मिली बड़ी राहत…

18 minutes ago
CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, (उप संचालक)   विवेक सरकार, (उप संचालक) रायपुर, किसी भी समाज और…

26 minutes ago
CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

समाधान शिविरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही राहत, सखौली के शिव कुमार दुबे सहित…

31 minutes ago
CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

3.47 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिंचाई सुविधाओं के…

35 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा,…

37 minutes ago
CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान  शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज…

42 minutes ago