CG : कलेक्टर ने जलावर्धन एवं समूह जलप्रपात योजना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । गर्मी से पहले पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला विकासखंड में प्रगतिरत बरमकेला जलावर्धन योजना के निर्माणाधीन डब्ल्यूटीपी, पानी टंकी पाइपलाइन विस्तार एवं कलमा बैराज में निर्मित बरमकेला जलावर्धन कलमा बैराज में निर्मित समूह जलप्रदाय के इंटकवेल तथा सरिया के अमृत मिशन 2.0 के जल आवर्धन में बन रहे इंटकवेल कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं इंटकवेल, डब्ल्यूटीपी, पानी टंकी पाइपलाइन विस्तार, पानी टंकी के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरे का उद्देश्य सरिया बरमकेला क्षेत्र के लोगों को गर्मी के मौसम में साफ पानी मिल सके और पेयजल की किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। कलेक्टर ने कहा कि, जल आपूर्ति कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धीमी गति पर ठेकेदार को फटकार

मौके पर इंटेकवेल में काम बंद होने तथा कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर को फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप एसडीओ बी एल खरे, सीएमओ सरिया, तहसीलदार, सीईओ जनपद, इंजीनियर आदि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

58 minutes ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

1 hour ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

1 hour ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

1 hour ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

1 hour ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

1 hour ago